इराक़ी संसद में " अस्सादेकू़न" धड़े के प्रमुख " अदनान फीहान " ने कहा कि अधिकांश सांसदों ने संविधान के उल्लंघ के आरोप में राष्ट्रपति बरहम सालेह के खिलाफ शिकायत की है और अगर वह अपना फैसला नहीं बदलते तो सांसद " अज़्ज़रफी" के मंत्रिमंडल को मंज़ूरी नहीं देंगे।
फीहान ने कहा कि राष्ट्रपति बरहम सालेह ने संसद के बहुसंख्यक धड़े के अधिकार का हनन किया है और इराक़ के शिया नेताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री को अलफत्ह गठबंधन की सहमति से मनोनीत किया जाना चाहिए और इराक के राष्ट्रीय हिकमत धड़े के प्रमुख अम्मार हकीम ने भी अधिकांश धड़ों के प्रमुखों की ही तरह, इराक़ के प्रधानमंत्री के रूप में अज़्ज़रफी को मनोनीत किये जाने की प्रक्रिया का विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि बरहम सालेह अपनी राजनीतिक रूचि के आधार पर इराक़ की वर्तमान परिस्थितियों से लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं और अज़्ज़रफी को मंत्रिमंडल बनाने की ज़िम्मदारी देना गैर कानूनी है।
इराक़ के राष्ट्रपति ने पिछले मंंगलवार को अदनान अज़्ज़रफी को सरकार गठन का निमंत्रण दिया था जिसका पूरे इराक़ में राजनेता विरोध कर रहे हैं।